फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एप बताएगा कहां पर है कोरोना जांच केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एप बताएगा कहां पर है कोरोना जांच केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। लोगों को कोविड-19 की जांच के लिए परेशान न होना पड़े इसकी तैयारी में सरकार लग गई है। अब मेरा कोविड केंद्र एप लांच करने की तैयारी चल रही है। इसके द्वारा पता चल जाएगा कि कोरोना की जांच के लिए आपके सबसे नजदीक कौन सा केंद्र है जहां पर जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की जिओ टैगिंग करा रहा है, जिससे गूगल मैप से आसानी से नजदीकी केंद्र का पता लग जाएगा।
प्रदेश सरकार जल्द ही मेरा कोविड केंद्र एप लांच करने जा रही है। इस एप को कोई भी व्यक्ति मोबाइल पर डाउनलोड कर जानकारी हासिल कर सकेगा। ंएक टच पर ही पता चलेगा कि सबसे नजदीक किस जगह कोरोना जांच हो रही है। फिलहाल मोबाइल एप लिंक के जरिए स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को भेजी जाएगी। मोबाइल एप की लांचिंग के साथ ही यह सुविधा आम लोगों के लिए प्ले स्टोर पर शुरू हो जाएगी। इस एप के जरिए यह भी पता चलेगा कि मेरा कोविड केंद्र पर आरटी-पीसीआर जांच होगी, एंटीजन टेस्ट होगा या फिर दोनों ही जांच होंगी। इसके अनुसार आप खुद चयन कर सकते हैं कौन से केंद्र जाना हैं।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन व प्रभारियों के रहेंगे नंबर
मेरा कोविड केंद्र एप के लिए आपको अन्य एप की तरह मोबाइल नंबर डालकर लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे डालकर आगे की सेवाओं की लाभ ले सकेंगे। एप में लैब टेक्नीशियन व केंद्र प्रभारियों के नंबर भी रहेंगे।
विज्ञापन

एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
अब लोगों को मेरा कोविड केंद्र एप के माध्यम से एक क्लिक पर जानकारी मिल जाएगी। गूगल मैप की लोकेशन पर वहीं पहुंच जाएंगे। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की जियो टैगिंग की जा रही है -डॉ. एसके निगम जिला सर्विलांस अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें