फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोर की मौत
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)। कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरकर पलटने से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। एक घायल को मेरठ रेफर किया गया है। किशोर की मौत से किशोर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मंडावर थाने के गांव शादीपुर निवासी दीपक का 15 साल का बेटा अभय, समरपाल का 21 साल का बेटा विशाल व धर्मेंद्र का 18 साल का बेटा रजत किसी काम से गांव से मंडावर जा रहे थे। तीनों कार में सवार थे। गांव रानीपुर टीमली के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार ने गड्ढे में गिरने के बाद भी दो तीन पलटे खाए। हादसे में अभय, विशाल व रजत गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कार से बाहर निकाला। अभय की मौके पर ही मौत हो गई। विशाल व रजत को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने विशाल की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। हादसे में अभय की मौत का पता चलते ही कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। कार पेड़ से भी टकराई है। पेड़ से टकराने की वजह से कार का पीछे का हिस्सा बिलकुल ही खत्म हो गया है। वहीं गांव रतनपुर रियाया निवासी हरनाम 29 सितंबर को सब्जी बेचकर घर लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए एम्स ले जाया गया था। बुधवार शाम हरनाम ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें