डॉक्टरों ने किशोरी को किया मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन अल्फिशा को बिजनौर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा
किशोरी की मौत से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग को लेकर गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रिहायशी क्षेत्रों से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।