फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अफसरों की टीम छापा मारकर पकड़ेगी बिजली चोरी

Fri, 19 Sep 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग के अफसरों की टीम सड़कों पर उतरेगी। पहले चरण में अधिक लाइन लॉस वालेे फीडर क्षेत्र विशेष चेकिंग अभियान चलेगा। इसके लिए हर खंड से पांच पांच ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों को चिन्हित किया गया। छापेमारी के लिए विजिलेंस के अलावा जेई, एसडीओ की टीमें गठित की गई।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक के निर्देशन में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत चोरी रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। विद्युत विभाग एवं विजिलेंस की संयुक्त टीमें लगातार औचक निरीक्षण कर छापेमारी की कार्रवाई करेंगी। ताकि विद्युत चोरी पर अंकुश लगाया जा सके।
इस अभियान के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने का अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग में पकड़े जाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग टीम की अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता निगरानी करेंगे। बिजनौर डिविजन के अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया बिजली चोरी रोकने व राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाली बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें