प्रधानाचार्य राजीव चौहान ने बताया कि वीडियो में स्टंट कर रहा अभिपुरा निवासी छात्र बीते कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है, जिस करण स्कूल से उसका नाम काट दिया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि वीडियो में दिख रहे अन्य छात्रों की पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बवाल: आवास विकास परिषद की टीम पर पथराव, जान बचा कर भागे कर्मचारी, पुलिस ने किसानों को दौड़ाया
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों के छात्र शिक्षा ग्रहण के लिए घर से आते हैं, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचते। ऐसे विद्यार्थियों के परिजनों को सूचना दी गई है, लेकिन किसी छात्र के परिजनों ने विद्यालय आने की जहमत नहीं उठाई।