फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कक्ष के रोशनदान पर दिखा सांप, परीक्षार्थियों में मची खलबली

विज्ञापन
बिजनौर के डीएवी कॉलेज में पेट की परीक्षा के दौरान रोशनदान से कक्षा में अंदर आता सांप। स्रोत वीड
विज्ञापन
बिजनौर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान डीएवी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र के एक कक्ष के रोशनदान में सांप दिखाई देने से परीक्षार्थियों में खलबली मच गई। सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस, कॉलेज स्टाफ की तत्परता से कुछ ही मिनटों में सांप को रोशनदान से वापस कर दिया गया। इसके बाद परीक्षा दोबारा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान एक कक्ष के रोशनदान पर सांप दिखाई दिया। अचानक सांप को देखकर कक्ष में बैठे परीक्षार्थी घबरा गए। शिक्षकों और कॉलेज स्टाफ ने डंडे की मदद से सांप को रोशनदान से वापस कर दिया। इस दौरान करीब तीन से चार मिनट तक परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और वन विभाग को भी दी गई।

जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया कि सांप दिखाई देने के कारण जितना समय प्रभावित हुआ, उतना अतिरिक्त समय परीक्षार्थियों को दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। वन विभाग के रेंजर महेश गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही वनकर्मी को केंद्र पर भेजा गया था, लेकिन तब तक सांप वहां से निकल चुका था। एहतियातन वनकर्मी को केंद्र पर तैनात किया गया।

बिजनौर के डीएवी कॉलेज में पेट की परीक्षा के दौरान रोशनदान से कक्षा में अंदर आता सांप। स्रोत वीड

बिजनौर के डीएवी कॉलेज में पेट की परीक्षा के दौरान रोशनदान से कक्षा में अंदर आता सांप। स्रोत वीड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें