फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुम हुए मोबाइल मिलने पर चेहरे पर बिखरी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। किसी ने अपना मोबाइल खो दिया तो किसी का चोरी हुआ, जिनके मिलने की अब उम्मीद भी नहीं थी मगर पुलिस ने 251 मोबाइलों को ढूंढ निकाला। जिन्हें पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। करीब पचास लाख की कीमत के मोबाइल बरामद करते हुए वास्तविक स्वामियों को वितरित किए गए हैं।
शुक्रवार को एसपी अभिषेक झा और एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने पुलिस लाइन के सभागार में मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिन्हें 251 लोगों को उनके मोबाइल दिए गए हैं। ये वो मोबाइल थे जोकि कहीं गुम हो गए या चोरी हो गए थे। इसके लिए एसपी ने पिछले तीन सालों की सूचनाओं का विश्लेषण कराया। सर्विलांस की टीम ने एक-एक यह तलाश किया कि ये मोबाइल किनके पास चल रहे हैं। फिर उनके फोन नंबर पर संपर्क करके मोबाइल लौटाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि एक मोबाइल आंध्र प्रदेश में चलता मिला, जिसके पास मोबाइल था, उसने बिजनौर पुलिस के कहने पर मोबाइल पार्सल कर दिया। बताया कि अलग अलग राज्यों से मोबाइल मंगवाए गए हैं। मोबाइल मिलने से मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुश साफ नजर आई। लोगों ने मोबाइल प्राप्त करते हुए धन्यवाद दिया। कहा कि उनके लिए यह रक्षाबंधन के उपहार की तरह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें