फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यात्रियों से भारी रुपेडिहा डिपो की बस गहरी खाई में पलटी

विज्ञापन
धामपुर में राजपूताना के पास पलटी रुपेडिहा डिपो की रोडवेज बस स्रोत नागरिक
विज्ञापन
- 44 यात्रियों को लेकर जा रही थी हरिद्वार, कंटेनर को बचाने के चक्कर में राजपूताना के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


धामपुर (बिजनौर)। शेरकोट नेशनल हाईवे 74 पर शुक्रवार सवेरे छह बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरिद्वार जा रही 44 यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में पलट गई। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को रवाना कर दिया गया है।
बस चालक रामनिवास ने बताया कि रूपेडिहा से हरिद्वार जा रही 44 यात्रियों से भरी रोडवेज बस, राजपूताना के पास अचानक सामने आए कंटेनर से बचने के चक्कर में कच्चे रास्ते पर उतर गई और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया।
विज्ञापन

चार यात्रियों को मामूली चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


- बड़ा हादसा टलने से यात्रियों और पुलिस प्रशासन को मिली राहत


पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि समय रहते रेस्क्यू की वजह से एक बड़ी जनहानि टल गई। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें