फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बालक की मौत की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। असम के डिब्रूगढ़ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली रन थ्रू एक्सप्रेस ट्रेन में एसी कोच में सवार असम निवासी छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर जीआरपी में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि उनका पुत्र सानिको ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित था। वह परिवार के साथ असम से चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार कराने को जा रहे थे, जिसकी धामपुर और मुरादाबाद के बीच में मौत हो गई।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज सुधीर मलिक ने बताया कि असम के गांव पनवारी निवासी जोसेफ ब्रह्मा का छह साल का पुत्र सानिको को ब्रेन ट्यूमर था। जोसेफ ब्रह्मा पुत्र को चंडीगढ़ अस्पताल में उपचार कराने के लिए अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ चंडीगढ़ एक्सप्रेस से चंडीगढ़ जा रहे थे। बताया गया कि यह ट्रेन मुरादाबाद से छूटकर सहारनपुर रुकती है। इसी बीच धामपुर और मुरादाबाद के मध्य ट्रेन में उनके पुत्र की मौत हो गई। परिजनों ने टीटी को घटना से अवगत कराया। टीटी ने कंट्रोल को सूचना से अवगत कराया। कंट्रोल से मिले आदेश पर टीटी ने ट्रेन को धामपुर रुकवा दिया। मामला बुधवार सवेरे का बताया गया है। ट्रेन के धामपुर स्टेशन पर रुकने के बाद जीआरपी ने एसी कोच नंबर बी-टू से मृत बालक को परिजनों के साथ उतार लिया। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर लखनऊ के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें