फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में सनसनीखेज वारदात: वर्चस्व में साधु की हत्या, दान के पैसों को लेकर चल रही थी लड़ाई

Sat, 22 Oct 2022 06:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक साधु ने दूसरे साधु पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नहटौर में गांव कासमपुर लेखराज के श्मशान घाट पर रहने के वर्चस्व को लेकर एक महिला के रूप में रहने वाले साधु ने दूसरे साधु पर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

विज्ञापन


गांव कासमपुर लेखराज के श्मशान घाट पर महारानी उर्फ फूल सिंह देखभाल के लिए रहता था। फूल सिंह महिला का रूप धारण किए रहता है। इसलिए उसे महारानी कहा जाता है। बताया जाता है कि तीन माह पूर्व नांगल सोती क्षेत्र के गांव ईनामपुरा निवासी भोलेनाथ भी श्मशान घाट पर आकर रहने लगे। दोनों में श्मशान घाट पर रहने को लेकर विवाद चल रहा था। श्मशान घाट पर आने वाले शवों के परिजनों की ओर से कुछ पैसे दिए जाते है। इन्हीं पैसों को लेकर दोनों में रहने के लिए वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी।

बताया जाता है कि पूर्व में दोनों के बीच झगड़ा भी हो चुका है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान महारानी ने नुकीली सरिया भोलेनाथ के सीने में मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
विज्ञापन


सूचना पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी महारानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें