फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: तीन शिकारी गिरफ्तार, जीप, बंदूक और कारतूस बरामद, पूछताछ के बाद जेल भेजा

Sat, 22 Oct 2022 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में कालागढ़ के वनों में तीन शिकारियों को वन विभाग के कर्मचारीयों ने हथियारों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिकार की नियत से घुसे थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। 
विज्ञापन
बिजनौर के कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में असलहे के साथ पकड़े गए शिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ के वनों में शिकार की नीयत से घुसे शिकारियों को वन विभाग ने हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उनकी जीप, बंदूक आदि को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें कोटद्वार में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


डॉ. धीरज पांडेय ने बताया
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि कालागढ़ टाइगर रिजर्व की पाखरो रेज के कक्ष संख्या तीन में वन विभाग का गश्ती दल गुरूवार रात लगभग साढ़े दस बजे गश्त कर रहा था। जिसका नेतृत्व रेंज अधिकारी एमएस मावड़ी कर रहे थे। दल को वन में एक जीप के साथ तीन लोग नजर आए। जीप को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक 12 बोर की बंदूक, 17 कारतूस, एक गंडासा, चार चाकू, सर्च लाइट व टॉर्च बरामद हुई।

यह भी पढ़ें: Meerut: देश की प्रथम रैपिड रेल की पहली सुरंग मेरठ में बनकर तैयार, गहराई 15 मीटर
विज्ञापन


सूचना के अनुसार पकडे़ गए लोगों में कोटला मेरठ निवासी सैयद जफरयाब अली जैदी, बढ़ापुर बिजनौर निवासी फहीम एवं इंतजार शामिल हैं। तीनों आरोपी वन्यजीवों का शिकार करने की नीयत से वन क्षेत्र में घुसे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोटद्वार में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 14 दिनों की न्यायिक रिमांड की मांग की गई। तीनों आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। संपूर्ण कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व उसके आसपास के क्षेत्रों में वन एवं वन्य जीव अपराधों की रोकथाम हेतु सघन गश्त व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन तथा स्नीफर डाग के माध्यम से भी निगरानी व चेकिंग की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें