बिजनौर। भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। कार्यशाला में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से प्रशिक्षक आशीष, सुबोध और सर्वेश ने पदाधिकारियों को सुबह योगाभ्यास और सुदर्शन क्रिया कराई। कार्यशाला में संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की लड़ाई के साथ पर्यावरण, नदियों पर काम करने का संकल्प लिया गया।
भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि बिजनौर के किसानों के उत्पाद पूरे देश भर में कैसे भेजे जाए। किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाई जाने आदि विषयों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से हम सब लोगों ने जो सीखा है इसका लाभ बिजनौर के हर किसान को दिलाना हमारा कर्तव्य है।