फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों, मस्जिदों में बड़ी संख्या में छिपे मिले जमाती

विज्ञापन
नगीना के एलआरएस महिला महाविद्यालय में जमातियों से जानकारी लेते एसडीएम व सीओ। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस की चेकिंग में जिले भर की मस्जिदों, मदरसों व अन्य धार्मिक स्थानों से बड़ी संख्या में जिले, सूबे व दूसरे प्रदेशों के जमाती मिले हैं। आठ जमाती विदेशी भी थे। इन सब को क्वारंटीन किया गया है। लॉक डाउन के दौरान इतनी बड़ी संख्या में जमातियों के होने पर पुलिस भी हैरत में है।
विज्ञापन

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज में हजारों जमातियों के इकट्ठा मिलने के बाद सूबे में भी मदरसों, मस्जिदों में चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिले में हजारों मस्जिसद और सैकड़ों मदरसे हैं। पुलिस बुधवार को पूरा दिन इन धार्मिक स्थलों की खाक छानती रही। मस्जिदों व मदरसों के एक-एक कमरे की तलाशी ली गई। आसपास रहने वालों से भी जमातियों के बारे में पूछा गया। यहां तक कि दरगाह व मजारों पर भी पुलिस की टीमों ने सघन चेकिंग की। पुलिस ने 1213 मस्जिदों, 345 मदरसों, 22 दरगाह व 44 मजारों का निरीक्षण किया। जिले के मस्जिदों में 740, मदरसे में 77, दरगाह पर एक व मजारों पर दस जमाती मिले। दूसरे जिलों से आए मस्जिदों में 67, मदरसों में 40 जमाती मिले। दूसरे प्रदेशों से आए जमातियों ने भी जिले की मस्जिदों में डेरा जमा रखा था। दूसरे प्रदेशों के मस्जिदों में 91, मदरसों में 181 जमाती मिले। जिले में मस्जिदों में कुल 906, मदरसों में 298, दरगाह पर एक व मजार पर दस जमाती मिले हैं।
मझेड़ा से मिले दस और जमाती
नगीना। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से 10 जमाती गांव मझेड़ा की मस्जिद में ठहरे मिले। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें एलआरएस महिला महाविद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि ग्राम मझेडा की मस्जिद से मिले जमातियों में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, झारखंड के रहने वाले लोग शामिल हैं। उनमें से सात लोग दो फरवरी को तथा तीन 19 मार्च को दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से नगीना और फिर मझेड़ा गांव की मस्जिद में पहुंचे थे। जमात के लिए कई दिनों तक नगीना की मस्जिदों में भी रहे। एसडीएम का कहना है की सभी जमाती को 14 दिन के लिए कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा जा रहा है। डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि किसी भी जमाती में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

धामपुर, शेरकोट में मिले 60 जमाती, सभी आइसोलेट
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि बुधवार रात तक चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान शेरकोट और धामपुर में अलग-अलग मस्जिदों में करीब 60 जमाती चेकिंग में मिले हैं। इन सभी को मस्जिदों में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद आइसोलेट कर दिया गया है। शेरकोट में दो मस्जिदों से 24 और धामपुर क्षेत्र की पांच मस्जिदों से करीब 36 जमाती मिले। सभी यूपी के हैं। इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करा दिया गया है। सभी ठीक है। सभी को अलग-अलग मस्जिदों में 14 दिन के लिए आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें