फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाथियों के झुंड ने 50 बीघा गन्ने की फसल को रौंद डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली। गांव रामनगर, गोसाई, शाहनगर कुराली के जंगल में हाथियों के झुंड ने शनिवार रात किसानों की करीब 50 बीघा से अधिक गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध शाहनगर कुराली गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



साहूवाला वन रेंज क्षेत्र से सटे गांव शाहनगर, कुराली, रामनगर गोसाई के लोगों का कहना है कि उनके गांव का जंगल वनों से लगा हुआ है। शनिवार की रात्रि हाथियों के झुंड ने ग्राम रामनगर गोसाई निवासी मुनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, हेमराज सिंह, चरण सिंह, विनोद कुमार, सोनाथ सिंह, शाहनगर कुराली निवासी विजयपाल सिंह, थम्मन सिंह ,शीशपाल सिंह, रामकुमार सिंह, लडडन खान, खूब सिंह सहित किसानों की 50 बीघा गन्ने की फसल को हाथियों के झुंड ने एक ही रात में रौंद डाला। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का साइलेंसर खोल तेज आवाज कर हाथियों के झुंड को वन क्षेत्र में खदेड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि रात को ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई नहीं पहुंचा। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की। वन क्षेत्र अधिकारी रामवृज यादव का कहना है कि सोलर फेंसिंग कराने को विभाग की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें