नजीबाबाद के रम्पुरा में शोभायात्रा के शुभारंभ पर वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते म
नजीबाबाद। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लव-कुश सहित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
वाल्मीकि समाज रम्पुरा, मकबरा और जाब्तागंज में वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आयोजन हुए। लव-कुश लीला मंचन के साथ वाल्मीकि ज्योत को नमन किया गया। मुख्य अतिथि ईओ मुक्ता सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। रम्पुरा वाल्मीकि गद्दी से अखाड़ा उस्ताद एवं अध्यक्ष राजू घाघट के नेतृत्व में झंडा एवं अखाड़े के साथ भव्य वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ.एसके जौहार और डॉ.राजीव अरोड़ा ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
उधर, मकबरा वाल्मीकि समाज ने वाल्मीकि ज्योति, आकर्षक झांकियों के साथ रेलवे स्टेशन से मकबरा तक निकाली गई। श्री वाल्मीकि मंदिर जाब्तागंज की ओर से तीन दिन से स्थापित श्री वाल्मीकि अखंड ज्योति के समापन हुआ। अरविंद सूद, सुरेश, अश्वनी, सुदर्शन, अश्विनी, सुदर्शन, मनोज, संतोष कुमारी, मीरा, राजबाला, संजू रहे।
नजीबाबाद के रम्पुरा में शोभायात्रा के शुभारंभ पर वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते म