फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाला गैंग दबोचा

विज्ञापन
बिजनौर में जम्मू की साइबर सेल द्वारा दबोचे गए इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के सदस्य। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बीमा के नाम पर ठगी करने वाला गैंग दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। जम्मू की साइबर सैल की टीम ने इंश्योरेंस के नाम पर लोगों से ठगी करके अपने बैंक खातों में रुपये डलवाने वाले गैंग का दबोचा है। गैग का सरगना फरार हैं। गैंग अब तक लोगों से 70 लाख रुपये अपने खातों में डलवा चुका हैं।
जम्मू की साइबर सैल टीम प्रभारी मनोज गुप्ता की अगुवाई में बिजनौर पहुंची। शहर कोतवाली में तैनात दरोगा जर्रार हुसैन व सिपाही अरविंद कुमार को साथ लेकर बैराज मार्ग पर पैट्रोल पंप के पास से गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया। पकडे़े गरए सदस्यों में मंडावर थाने के गांव गोपालपुर निवासी गुलशेर, गांव दयालवाला निवासी विकास व दिलशाद को दबोच लिया। इनके पास से बैंक की पास बुक व एटीएम बरामद किए हैं। जम्मू की साइबर सैल ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से अपने साथ दिल्ली ले गई है। गैंग का सरगना हिमांशु दिल्ली में बताया जा रहा है। जम्मू की साइबर सैल काफी दिनों से गैंग की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोबाइल फोन पर लोगों को झांसे में लेता था गैंग
पुलिस के मुताबिक गैंग मोबाइल फोन पर इंश्योरेंस कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेता था। इसके अलावा जिन लोगों के चल रहे इंश्योरेंस की किश्त टूट जातीं थीं उनकी इंश्योरेंस कंपनी का नाम यह गैंग किसी प्रकार पता कर लेता था और खुद को बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर टूटी किश्त फिर चालू कराने के नाम पर लोगों को अपने विश्वास में लेकर अपने खातों में रुपये डलवाता था। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में बैठा सरगना हिमांशु पकड़ेेेे गए तीनों आरोपियों के खातों में रुपये डलवाकर आरोपियों से अपने खातों में मंगवाता था। पुलिस के मुताबिक गैंग करीब 70 लाख रुपये इस तरह अपने खातों में मंगवा चुका हैं। गैंग का ये खेल काफी दिनों से चल रहा था।

बिजनौर में जम्मू की साइबर सेल द्वारा दबोचे गए इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के सदस्य।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें