फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शौचालय के टैंक में गिरकर चार साल के बालक की मौत

Wed, 16 Apr 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली-परम कुमार (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव मोहनपुर में शौचालय के सेफ्टी टैंक में गिरकर एक चार साल के बालक की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में मातम है।
विज्ञापन

गांव मोहनपुर निवासी जयप्रकाश प्रजापति का चार साल का पुत्र परम कुमार मंगलवार की सुबह आठ से बजे लापता था। परिवार परम की तलाश में जुटा हुआ था। पड़ोस में नवनिर्मित भवन में भी बच्चे की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
कुछ ग्रामीणों ने जब नवनिर्मित भवन में बने सेफ्टी टैंक में देखा तो परम पानी में बेहोश पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने बच्चे को टैंक से निकाला और नजीबाबाद के निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने के बच्चे को लिया था गोद
जयप्रकाश प्रजापति की तीन बेटियां हैं, लेकिन कोई बेटा नहीं था। जयप्रकाश ने कोटद्वार क्षेत्र से दो माह के बच्चे को गोद लिया था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें