रेहड़। अमानगढ़ वन क्षेत्र में रह रहे वन गुर्जर अब्दुल के पुत्र रिजवान (14) की पीली डैम क्षेत्र में डूबने से माैत हो गई। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है
अमानगढ़ वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 11 निवासी रिजवान दूसरे बच्चों के साथ नवाबाद क्षेत्र में पशु चराने के लिए था। पशुओं के पीली डैम क्षेत्र में भरे पानी में उतरने से रिजवान भी पानी में उतर गया। वह गहरे पानी में डूब गया। साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर आस पड़ोस पशु चरा रहे लोगों ने रिजवान को पानी से निकाला तथा परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने रिजवान को निकाला और निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने बताया कि घटना संज्ञान में है लेकिन परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई किए ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।