फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से आठ घरों में लगी आग

Fri, 07 Apr 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ में गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में कूड़ी से फैली आग की चिंगारी ने आठ  घरों को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन

 आग घरों में रखी हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान जल गया। कई पशु भी आग से झुलस गए। ग्रामीणों ने बामुश्किल पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है सूचना देने के घंटों बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। ग्रामीणों  ने राजस्व विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
गांव में पाल समाज की  बस्ती के पास एक कूड़ी पर किसी ने आग फेंक दी। तेज हवा चली तो कूड़ी में आग धधक उठी। इससे तेज लपटें निकलने लगीं। हवाओं का साथ लेकर तेज हवाओं ने पास में ही स्थित आठ घरों को  चपेट में ले लिया। इससे रामपाल, ब्रह्मपाल, छतरपाल,  सुरेशपाल सिंह, महीपाल सिंह,  लेखपाल, लोका सिंह, दिनेश आदि के घरों में  रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी जल गई। कपड़े, बर्तन, बिस्तर, चारपाई, राशन,  बिजली के उपकरण, लकड़ी, उपले भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लपटें इतनी तेज थीं कि कई  किसानों के पशु भी झुलस गए। ग्रामीणों ने रेत व पानी डालकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड के पहुंचने तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड के देरी से पहुंचने पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर अफजलगढ़ में फायर स्टेेशन बनवाने और पीड़ितों  को मुआवजा दिलाने की मांग की। हलका लेखपाल दिनेश का कहना है कि उच्चाधिकारियों को अवगत कर मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें