फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव धनसीनी में गुलदार से भिड़ा किसान, जान बची

Tue, 25 Mar 2025 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव धनसीनी में गन्ना काट रहे किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। किसान भी गुलदार से भिड़ गया। शोर होने पर लोगों को आता देख गुलदार को भागना पड़ा।
विज्ञापन

गांव धनसीनी निवासी किसान चौ. सतेंद्र सिंह अपने नौकर ईश्वर सिंह के साथ गन्ना काट रहे थे। इसी दौरान एक गुलदार ने सतेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। सतेंद्र सिंह हिम्मत दिखाते हुए गुलदार से भिड़ गए। सतेंद्र ने गन्ना काटने के कसले से गुलदार पर वार करते हुए शोर मचा दिया। इस पर गुलदार भाग निकला।
क्षेत्रीय ग्रामीणों हरवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह आदि ने वन विभाग से क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें