बिजनौर में हत्या के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सड़कों के किनारे तंबू लगाकर आयुर्वेदिक दवाइयां देने वाले एक बंगाली झोलाछाप की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। बंगाली झोलाछाप कश्यप तंबू में ही पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार की देर शाम बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर आदमपुर के निकट लगे एक तंबू में करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक युवक के सीने पर देवानंद नाम गुदा हुआ है। इसके अलावा उसके पास से कोई ऐसा कागज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। मृतक के सिर में गहरा घाव बना हुआ था और पास में ही एक ईंट पड़ी मिली, जिससे अनुमान लगाया गया कि ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है।