बिजनौर। बिजनौर डिपो में कार्यरत नियमित चालक बलराम सिंह पर अपने दो ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन निगम कार्यालय में लगाने का आरोप लगा। इसकी शिकायत एमडी परिवहन निगम से की गई है।
एमडी को दिए शिकायत पत्र में जयवीर सिंह ने कहा कि बलराम सिंह ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में चालक भर्ती के समय चालक लाइसेंस संख्या-UP80/1997/3224 प्रस्तुत कर सा 2005 में बिजनौर डिपो में चालक के पद पर नौकरी पा ली थी। लेकिन, यह लाइसेंस फर्जी होने के कारण बलराम सिंह ने इस लाइसेंस के स्थान पर संबंधित बाबू से सांठ-गांठ कर दूसरा चालक लाइसेंस संख्या- यूपी24/2009/20823 बनवाकर अपने अभिलेखों में सम्मिलित कर लिया।
चालक बलराम सिंह का कहना है कि शुरूआत से ही 1997 में बना ड्राइविंग लाइसेंस चल रहा है। भर्ती का ड्राइविंग लाइसेंस खो गया था। इसलिए, नया लाइसेंस बनवाने के लिए दलाल को कागज दिए थे।
लेकिन, उनके पास लाइसेंस बनकर नहीं आया है। उन्होंने दो लाइसेंस नहीं लगाए हैं। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।