बिजनौर। प्रबल हत्याकांड में मंगलवार को निर्णय आने की संभावना थी लेकिन अदालत ने बुधवार की तारीख तय कर दी।
बिजनौर शहर के शहनाई बैंक्वेट हॉल में महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में 19 दिसंबर 2012 को मोहल्ला जाटान निवासी प्रबल अग्रवाल की पिटाई कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी गाड़ी में डालकर ले गए। चिकित्सक के यहां भी ले जाया गया था, मगर मृत घोषित करने पर आरोपियों ने शव को गंगा में फेंक दिया था। हत्या के छह महीने बाद प्रबल के गमजदा पिता आलोक अग्रवाल की भी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रबल की बहन ने इस केस में पैरवी की।
पुलिस ने प्रबल हत्याकांड में आशीष अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, राहुल गुप्ता, निखिल, संजय गुप्ता, अनुज अग्रवाल के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। केस में अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद निर्णय की तारीख 28 जुलाई तय की थी। मगर किन्हीं कारणों से मंगलवार को फैसला नहीं आ सका। अब बुधवार की तारीख तय की गई है।