फर्रुखाबाद में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव दरबड़ निवासी सिपाही रोहित कुमार की खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को सिपाही का शव गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। सिपाही का अंतिम संस्कार सिविया घाट पर किया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी सलामी दी।
गांव दरबड़ निवासी सिपाही रोहित कुमार (25) पुत्र जसवंत की फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज के गांव नगला चंदन में खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर हत्या कर दी थी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया था। परिजन रोहित के पार्थिव शरीर को लेने फर्रुखाबाद चले गए थे।