फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली घर पर तालाबंदी करने वालों के खिलाफ सौंपी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार गंगवार ने सरकड़ा चकराजमल स्थित बिजली घर पर तालाबंदी कर 14 गांवों की बिजली को बाधित करने के आरोप में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस में मामले की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विद्युत वितरण खंड द्वितीय धामपुर के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि सोमवार को डिवीजन के गांव सरकड़ा चकराजमल में ग्रामीणों ने सरकार के शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति कराई जा रही है। बावजूद इसके ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली घर पर पहुंच कर तालाबंदी की। इस दौरान आंदोलनकारियों ने बिजली घर की सभी फीडरों की बिजली को काट दिया। जिससे लगभग 14 गांवों की बिजली कई घंटे तक बाधित होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आप है कि समझाने के बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में विद्युत निगम के अधिकारियों से आंदोलनकारियों की वार्ता हुई। सहमति बनने के बाद बिजली आपूर्ति चालू कराई गई।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते लखनऊ कंट्रोल से बिजली की कटौती की जा रही है। उनके स्तर से जो बिजली प्राप्त हो रही है उसे जनता को दिया जा रहा है। जहां भी कोई दिक्कत आती है। वह निगम के कर्मचारियों को मौके पर पहुंच समस्या का अभिलंब निदान कर रहे हैं । लेकिन फिर भी ग्रामीण सहयोग करने के स्थान पर सरकारी कार्य में बाधा डालकर अधिकारियों को परेशान व डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। जिससे सरकारी कार्य बाधित हो रहा है। बताया कि इस बिजली घर पर आए दिन ग्रामीण आंदोलन धरना प्रदर्शन करते रहते हैं । दो दिन पहले भी ग्रामीणों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे में कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



उधर भाकियू लोकशक्ति के ब्लॉक प्रवक्ता घनश्याम पांडे व अन्य कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि विद्युत निगम के अधिकारी उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं । शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्याओं का सुधार न होने पर आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें