मासूम बच्चे की शौचालय के टैंक में डूबकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेलते हुए लापता हुआ सात वर्षीय बालक घर के सामने नवनिर्माण मकान के खुले शौचालय के गड्ढे में डूबा मिला। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव बैरमनगर स्थित नई कॉलोनी निवासी तकमील अंसारी का सात वर्षीय पुत्र अकरम मंगलवार की दोपहर को स्कूल से आने के उपरांत खेलने चला गया। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
शाम करीब छह बजे पास ही नवनिर्माण घर में कुछ बच्चे खेलने गए तो उन्होंने अकरम को घर में बनाये शौचालय के गड्ढे में तैरता हुआ पाया। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को टैंक से बाहर निकाला और उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/