फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जेसीबी से मकान ढहाने और फायरिंग मामले में 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अवैध रूप से मकान ध्वस्त करने, फायरिंग करने और लाखों रुपये की चोरी के आरोप में 14 नामजद व 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्योहारा क्षेत्र के ग्राम मधुपुरा निवासी नौशाद अली पुत्र मोहम्मद हनीफ ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 5 फरवरी 2026 की शाम करीब सात बजे सहसपुर स्थित उनके मकान को कुछ लोगों ने जेसीबी से अवैध रूप से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना है कि इस कार्रवाई के लिए किसी सक्षम अधिकारी का कोई आदेश नहीं था। पीड़ित के अनुसार सददन, सलीम, सलामत, अनीस समेत अन्य आरोपियों ने बुलडोजर मंगवाकर मकान गिरा दिया। आरोप है कि इस दौरान टिन शेड, चौखट, खिड़कियां, लोहे का सामान व अन्य सामग्री मौके से उठा ले गए, जिससे उसे करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
नौशाद अली ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जब वह कांठ से सहसपुर लौट रहे थे, तभी आरफशा जियारत के पास आरोपियों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली उनके कंधे के ऊपर से निकल गई। साथ ही उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि उसने पहले थाना स्योहारा और पुलिस अधीक्षक बिजनौर से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली, जहां से कार्रवाई के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सददन, सलीम, सलामत, अनीस, नाहिद परवीन, रिजवान, असगरी, कारी फतेहुद्दीन, नरगिस पुत्री अनीश, अब्दुल वहीद, रईस, विकास, गुड़िया, नरगिस पुत्री युसूफ समेत अन्य दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें