फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो मुंह और तीन आंख वाली बछिया जन्मी, लगी भीड़

Tue, 21 Jan 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनाैर, मंडावली। गांव रामनगर में दो मुंह और तीन आंख वाली बछिया का जन्म कौतुहल का विषय बना हुआ है। बछिया को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को भीड़ उमड़ रही है। कई महिलाओं ने बछिया के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में किसान गजेंद्र ठाकुर की गाय ने रविवार की रात एक विचित्र बछिया को जन्म दिया। बछिया के दो मुंह और तीन आंखें हैं। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण बछिया को देखने के लिए पहुंच गए। दो मुंह और तीन आंख वाली बछिया का जन्म क्षेत्र में कौतुहल का विषय बना रहा। बछिया को भगवान शिव का आशीर्वाद बताकर क्षेत्र की कई महिलाओं ने बछिया के पैर भी छुए।
विज्ञापन

किसान गजेंद्र ठाकुर और उनकी पत्नी भूरिया देवी ने बताया कि बछिया फिलहाल स्वस्थ है, बोनी के माध्यम से बछिया को दूध पिलाया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी लोकेंद्र अग्रवाल का कहना है कि यह सामान्य प्रक्रिया है। भ्रूण विकसित होने के दौरान समस्या होने के कारण यह परिस्थिति बनती है। ऐसे में शरीर के कुछ अंग ज्यादा आ जाते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें