फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, मां की गोद से उछलकर गड्ढे में गिरी मासूम, मौत

Wed, 27 Jul 2022 07:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस दौरान मां की गोद से उछलकर मासूम बच्ची पानी के गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नहटौर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां कार व बाइक की टक्कर के दौरान बाइक सवार महिला की गोद से 40 दिन का बच्चा उछलकर पानी के गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


नहटौर के मोहल्ला सराय जोखा सिंह निवासी मिजुबर रहमान पत्नी जीनत रहमान संग अपनी 40 दिन की बच्ची अनाबिया की दवाई लेकर नूरपुर की ओर से नहटौर आ रहे थे। बताया जाता है कि नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव आंकू के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती घायल हो गए। इस दौरान महिला की गोद से बच्ची उछलकर सड़क किनारे एक पानी भरे गड्ढे में गिर गई। 

यह भी पढ़ें: टिकैत के गांव में मातम: घर से हंसते हुए गया था सेना का जवान, मौत से मचा कोहराम, सदमे में परिजन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आनन-फानन बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन बच्ची के शव को बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत ले लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें