फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दो हफ्ते पहले गंगा में डूबे युवक का शव बिजनौर बैराज पर मिला, तीन अभी भी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 27 Jul 2022 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर बैराज पर मंगलवार शाम को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। थाना पुलिस के अनुसार करीब 15 दिन पहले मेरठ निवासी कार सवार चार युवक कार समेत गंगा में समा गए थे। यह शव गंगा में डूबे एक युवक का है।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर बैराज पर मंगलवार शाम को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अंदेशा है कि यह शव करीब 15 दिन पहले गंगा में डूबे एक युवक का है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया। परिजनों में दुख का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पता चला कि मंगलवार शाम बिजनौर बैराज पर मिला शव हर्ष गुर्जर निवासी काजीपुर का है। परिजनों ने बुधवार को पहुंचकर कपड़ों के आधार पर शव की शनाख्त हर्ष के रूप में की है। बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर के समय हर्ष का शव गांव काजीपुर में पहुंच गया। थाना पुलिस के अनुसार मेरठ निवासी कार सवार चार युवक कार समेत गंगा में समा गए थे। 
 
यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: 13 दिन में पौने चार करोड़ कांवड़ियों ने हरिद्वार से उठाया जल, जलाभिषेक के साथ संपन्न हुई यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्च अभियान में मौके पर मिले बैग से युवकों की पहचान पत्रों के अनुसार कार मे सवार पंकज शर्मा (52) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, गुलवीर जैन (40) पुत्र दर्शनलाल जैन, नितिन (25) पुत्र राजेश तीनों निवासी शास्त्रीनगर मेरठ और हर्ष गुर्जर (19) पुत्र संजय निवासी काजीपुर, मेरठ के रूप में हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें