फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार 12वीं के छात्र की मौत

Tue, 07 Oct 2025 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 12वीं के छात्र मो. जैद (18) की मौत हो गई। वह मंगलवार की सुबह ट्यूशन से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

गांव शाहबपुरा उर्फ हिंदूपुर निवासी बिशारत अली का पुत्र मो. जैद नजीबाबाद राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ता था। मंगलवार सुबह वह नजीबाबाद में ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन के बाद लौटते हुए काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर गांव बाजोपुर के निकट हरिद्वार से टनकपुर जा रही रोडवेज बस से बाइक सवार जैद की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चालक बस छोड़कर भाग गया। परिचालक योगेश कुमार ने बताया कि रोडवेज बस में तकनीकी खराबी होने के कारण चालक बस को धीरे-धीरे चला रहा था। बस में यात्री नहीं थे। बाइक बस के पीछे से आकर टकराई जिस कारण यह हादसा हुआ। सूचना पर जलालाबाद पुलिस चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र राठी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मोहम्मद जैद परिवार का सबसे बेटा था। उसके दो भाई और एक बहन हैं। जैद के पिता बिशारत अली ने पुलिस से किसी भी कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें