किरतपुर(बिजनौर)। आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर भीम सिंह राजपूत ने कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर उनका भविष्य संवारने में महिलाओं का विशेष योगदान रहता है। उन्होंने अभिभावकों से शिक्षा पर ध्यान देते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
गांव भोजपुर के कृषक भारती इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय रवा राजपूत मानव कल्याण सभा के प्रथम वार्षिक सम्मेलन में उन्होंने सम्मानित हुए राजपूत समाज के मेधावी छात्रों को सफलता के टिप्स दिए और सप्ताह में कम से कम 100 घंटे अध्ययन करने की सलाह दी। सेवानिवृत्त कर्नल विपुल राजपूत, डा. मुकेश परमार मेरठ, डीसीडब्ल्यू पटियाला के सीनियर इंजीनियर यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि रवा राजपूत समाज आर्थिक तौर पर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में सक्षम है। सम्मेलन अखिल भारतीय रवा राजपूत सभा के संरक्षक सतेंद्र कुमार राजपूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास राजपूत, एनसीआर अध्यक्ष कैप्टन बिजेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी धामपुर के इंजीनियर एसपी उजलायन, गजेंद्र सिंह, रवा राजपूत सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर सिंह, धर्मपाल सिंह राजपूत, कृषक भारती इंटर कॉलेज के प्रबंधक डा. जयपाल सिंह राजपूत आदि ने विचार रखे। सम्मेलन के प्रारंभ में यज्ञ, उसके बाद ध्वजारोहण और अतिथि परिचय हुआ। सम्मेलन में 800 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में पधारे समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और क्षेत्र के पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष भीषम सिंह राजपूत, ग्राम प्रधान ज्ञानेश्वर राजपूत, जयप्रकाश राजपूत, सुभाष राजपूत, वैद्य आनंद प्रकाश आर्य, जगदेव सिंह रावत, डा. नरेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, सुरेश राजपूत आदि मौजूद रहे।