फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर बिजली उत्पादन की तैयारी

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़(बिजनौर)। जलविद्युत उत्पादन निगम के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने दीपावली पर रामगंगा जलविद्युत गृह से बिजली उत्पादन की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कोई कमी न होने देने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने बताया कि विद्युतगृह की मशीनें बिजली उत्पादन के लिए तैयार हैं। मशीनाें की टेस्टिंग कर ली गई है। छोटी दीपावली पर परंपरा के अनुसार बिजली का उत्पादन होगा। यदि बिजली उत्पादन में कोई कमी आई तो उसके लिए जिम्मेदारी फिक्स की जाएगी। रामगंगा बांध से 4000 क्यूसेक पानी की मांग दीपावली पर बिजली उत्पादन के लिए की गई है। वहां से पानी मिलने पर बिजली का उत्पादन उसी के अनुसार होगा।
विज्ञापन

क्या है परंपरा
कालागढ़ के रामगंगा जलविद्युत गृह से मानसून के दौरान 15 जून से बिजली का उत्पादन बंद कर दिया जाता है, जिसे बरसात के बाद दीपावली पर शुरू किया जाता है। इसकी विशेष तैयारियां होती हैं। छोटी दीपावली पर बिजली बननी शुरू हो जाती है, जिसे दीपावली पर ग्रिड के माध्यम से दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें