फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगा था न्याय, भेज दिया जेल

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दुष्कर्म पीड़िता को कलक्ट्रेेट में धरना देकर न्याय मांगना मंहगा पड़ गया। बृहस्पतिवार को महिला ने धरना दिया तो पुलिस ने उसे उठाकर महिला थाने पहुंचा दिया। वहां उसकी ओर से तीन लोगों के खिलाफ अपहरण और दुष्क र्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर उसका भी चालान कर दिया गया। महिला को उठाया कलक्ट्रेट से गया था, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि वह गन्ना समिति कार्यालय के सामने अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन

शहर केातवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार को दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई थी। शहर कोतवाली पुलिस के साथ महिला थाना पुलिस प्रमुख सचिव के दौरे के मद्देनजर उसे धरने से उठाकर महिला थाने ले गई। थोड़ी देर बाद महिला की ओर से तीन ग्रामीण तनवीर, तनसीर और शाहजमा के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद भी महिला को छोड़ा नहीं गया। पुलिस महिला की कहानी को झूठा बता रही है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति ने दो व्यक्तियों के साथ गांव के अब्दुल कादिर से मारपीट करते हुए उसका कान काट लिया था। महिला के पति समेत तीनों के खिलाफ अब्दुल कादिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पति को बचाने के लिए महिला ने दुष्कर्म की कहानी गढ़ी है।
शुक्रवार को सिविल लाइन चौकी के प्रभारी अमित कुमार शर्मा की ओर से महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें कहा गया है कि महिला गन्ना समिति कार्यालय के सामने सड़क पर बैठी आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। तभी उसे हिरासत में ले लिया गया। महिला के पास डीजल से भरी बोतल थी जो उसने कपड़ाें में छिपा रखी थी। अपने ऊपर डीजल डालकर महिला ने माचिस जलाकर आग लगाने की कोशिश की तो महिला दरोगा निधि और अन्य महिला पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। महिला के खिलाफ धारा 309 में रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें