फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म का विरोध, चाकू घोंपा

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बाग में मिट्टी लेने गए एक किशोर से कुछ युवकों ने कुकर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बिजनौर रेफर किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोर ग्राम मुअज्जमपुर तुलसी में मिट्टी लेने गया था। बताया जाता है कि बाग में पहले से ही मौजूद कुछ युवकों ने उसे पकड़ कर उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर युवकों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। किशोर को बुरी तरह घायल कर हमलावर मौके से फरार हो गए। लहूलुहान किशोर को समीपुर सीएचसी ले जा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे बिजनौर भेजा गया। किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी आरपी यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किशोर के साथ कुकर्म के प्रयास का नहीं, रंजिश का लगता है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें