फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने वृद्धा को मौत के घाट उतारा

Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने वृद्धा को गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया और संदूक में रखा सामान ले गए। महिला की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के बेटे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना गांव मकरंदपुर की है। 55 वर्षीय शिक्षा देवी पत्नी स्व. यशपाल सिंह गांव में इकलौते शादीशुदा बेटे जोनू के साथ रहती थी। जोनू की पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई थी। जोनू के अनुसार शुक्रवार को वह दुमंजिले पर बने कमरे में सोया था, जबकि मां कमरे के बाहर बरामदे में थी। रात करीब साढ़े दस बजे आहट होने पर उसने कमरे से बाहर आकर देखा तो मां को चारपाई पर मृत पड़े देख उसके होश उड़ गए। मौके पर चूड़ियां टूटी हुईं थीं और खून भी पड़ा था। उसने बराबर वाले कमरे में जाकर देखा तो दोनों संदूकों के ताले भी खुले हुए थे। उसने ग्रामीणों के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ सिटी राजेश कुमार ने रात में व एसपी सिटी कल्पना सक्सेना ने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। जोनू की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जोनू का कहना है कि बदमाशों द्वारा ले जाई गई रकम या गहनों का उसे कोई अनुमान नहीं है।
मरने से पूर्व संघर्ष किया था महिला ने
जिस कमरे में संदूक रखे थे, उसमें खिड़की की चौखट तो है, लेकिन ग्रिल नहीं लगी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश उसी कमरे की खिड़की से घर में घुसे होंगे। वहीं कुछ ग्रामीण घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। मौके पर शिक्षा देवी की टूटी चूड़ियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने मरने से पूर्व संघर्ष किया होगा। जोनू द्वारा शोर मचाने पर गांव में दो तीन फायरिंग भी हुईं, फायरिंग किसने की, ग्रामीणों को भी नहीं पता है। ग्रामीणों के अनुसार मृतका के गले पर रस्सी से गला घोटे जाने के निशान हैं। एसपी सिटी कल्पना सक्सेना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें