फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से अश्लील हरकत

Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। हैवान बने एक वृद्ध दुकानदार ने अपनी पोती से भी कम आयु की बालिका के साथ जबरन अश्लील हरकत कर चेहरे पर काट लिया। बालिका के रोने पर आरोपी ने छोड़ दिया। इस मामले में हुई पंचायत में पंचों ने आरोपी को कान पकड़ने का फरमान सुनाकर मामला रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी पांच वर्षीय एक बालिका मंगलवार को शाम के समय पड़ोस की एक दुकान में सामान लेने गई। दुकानदार 60 वर्ष से भी अधिक आयु का वृद्ध है। आरोप है कि दुकानदार ने बालिका को खाने की चीज देने के बहाने दुकान में खींचा और बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने बालिका के चेहरे पर भी काट लिया। बालिका के रोने पर वृद्ध ने घबराकर उसे छोड़ दिया। बालिका रोते घर पहुंची और परिजनों को बात बताई। परिजन आरोपी की दुकान पर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। मामले को लेकर मुहल्ले में पंचायत बुलाई। पंचायत में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की। पंचों ने आरोपी को पंचायत में कान पकड़ने की सजा सुनाकर मामला रफा दफा कर दिया। प्रभारी थाना निरीक्षक आसिफ अली खान ने कहा किसी ने मामले में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें