फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कराई थी चौकीदार पति की हत्या

Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। मुंबई के सेवानिवृत्त पुलिस कमिश्नर की मंडावली स्थित कोठी के चौकीदार समर पाल की हत्या उसकी पत्नी रानी ने कराई। मंडावली थानाध्यक्ष डीके शर्मा ने तीन दिन पूर्व मिले चौकीदार के शव के बाद हत्या का खुलासा किया। पुलिस गिरफ्त में रानी ने पुलिस को बताया उसका पति समरपाल उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करता था। उसने प्रेमी मिर्जापुर सैद निवासी हरपाल सिंह और उसके साथी राम कला से समर पाल की हत्या करा दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हरपाल व उसके साथी ने फावड़े व ईंट- पत्थर से चेहरे पर ताबड़तोड़ हमले कर चौकीदार की 22 मई को हत्या कर उसका शव मिट्टी में दबा दिया था, दो दिन बाद मृतक की पत्नी ने हत्यारों से शव मिट्टी से निकलवाकर बाहर डलवा दिया था। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को जेल भेजा। हत्या के बाद गांव धनेरी (कोतवाली देहात) निवासी समर पाल के भाई गोविंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें