फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में तीन आशियाने जलकर राख

Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला। आग की लपटों में तीन आशियानों समेत घर का सामान जलकर राख हो गया। आग से हुई तबाही से तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल ने पीड़ितों को मुआवजे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भागूवाला निवासी सत्तार अहमद के घर में शुक्रवार की दुपहर अचानक आग लग गई। उस समय घर में उसकी पत्नी रुखसाना एवं पुत्री फिरोजा मौजूद थीं। आग फैलती देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पड़ोसी यूनुस एवं नदीम के छप्परनुमा घरों में भी पहुंच गई। शोर सुनकर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आग में सत्तार अहमद के तीन छप्पर, कपड़े, बिस्तर, अनाज, इंजन एवं घरेलू सामान तथा यूनुस का एक छप्पर, अनाज व घरेलू सामान जल गया। नदीम की हाल ही में शादी हुई थी, जिसमें आया दहेज का सभी सामान आग की भेंट चढ़ गया। ग्राम प्रधान असगर अहमद ने तत्काल सूचना लेखपाल गुलाम नबी को दी। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को मुआवजे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें