फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में हथियार पहुंचाने वाला गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2014 05:32 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली और एनसीआर के बदमाशों तक हथियार पहुंचाने वाले सरताज समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से आठ हथियार और 15 कारतूस मिले हैं। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से एक वर्ना कार बरामद की। गिरोह का सरगना सरताज दो साल में बदमाशों को 60 हथियार मुहैया करवा चुका है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच की एंटी स्नेचिंग सेल दिल्ली और एनसीआर के बदमाशों को हथियार मुहैया करवाने वालों पर निगरानी रख रही थी। पुलिस को जांच में पता चला कि बिजनौर के बस्ता गांव निवासी सरताज उर्र्फ प्रधान (50) गिरोह का सरगना है और दिल्ली और एनसीआर के बदमाशों को हथियार मुहैया करता है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि सरताज सहयोगियों के साथ वर्ना कार से रोहिणी सेक्टर 11 में हथियार देने आ रहा है। पुलिस टीम ने वहां चार बदमाशों को दबोच लिया। इनकी पहचान सरताज, बहादुरगढ़ के कानूधा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (35), दयालपुर कलां गांव दिल्ली निवासी भूपेंद्र (28) और रोहिणी सेक्टर 22 निवासी नसीम (22) के रूप में हुई। इनके पास से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, पांच कट्टा और 15 कारतूस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें