फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग दबोचा

Wed, 19 Mar 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें बरामद की हैं। पकड़ा गया गैंग यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय था।
विज्ञापन

सीओ चांदपुर निर्मल सिंह के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस टीम नहटौर चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिजनौर की ओर से दो बाइकों पर सवार चार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से एक तमंचा व दो चाकू बरामद हुए। बदमाश बाइकों के कागजात भी नहीं दिखा सके। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मोनू त्यागी निवासी ग्राम बसेड़ा थाना नौगांवा सादात अमरोहा, हर्षित कुमार निवासी गांव बुढ़नपुर थाना नौगांवा सादात अमरोहा, संजीव कुमार निवासी ग्राम सिहोरा थाना मंडावर बिजनौर व यशवर्धन उर्फ आशु निवासी ग्राम कैलबकरी थाना नौगांवा सादात अमरोहा बताए। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक बदमाशों की निशानदेही पर धामपुर मार्ग के पास एक बाग में छिपाकर रखी गई चोरी की पांच बाइकें और बरामद हुईं। बदमाशों ने उक्त बाइक देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद, नोएडा, लक्सर आदि से चोरी की थीं। पकड़े गए बदमाशों में हर्षित कुमार मोरना स्थित एक कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है। हर्षित गैंग का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें