फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 साल का हुआ चर्च

Thu, 19 Dec 2013 05:44 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर (बिजनौर)। राजा का ताजपुर स्थित ऐतिहासिक चर्च के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के बिशप सहित विभिन्न गिरजाघरों के फादर्स और राज परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

ताजपुर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित इस गिरजाघर का निर्माण वर्ष 1913 में राजा शिवनाथ सिंह रिख और उनके भाई श्याम सिंह रिख ने अपनी ईसाई पत्नियों मारग्रेट मैरी और विलियन मैरी के लिए कराया था। बाद में दोनों भाई भी धर्म बदलकर ईसाई बन गए थे। शिवनाथ सिंह रिख की मृत्यु के बाद उनका शव इसी गिरजाघर में दफनाया गया था। बुधवार को चर्च निर्माण के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के बिशप फ्रांसिस कार्लिस्ट एवं देहरादून प्रांत के बिशप पैट्रिक नायर द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में विभिन्न गिरजाघरों से आए पादरी और राजपरिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में फादर एंथोनी ने शिवनाथ सिंह रिख एवं श्याम सिंह रिख के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें