फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्ताव पास, दो अधिकारियों को नोटिस

Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़/धामपुर । कासमपुरगढ़ी ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों की बैठक में कई लाख की लागत से विकास कार्य कराने के लिए कार्य योजना तैयार की गई। इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में विद्युत और जलनिगम के अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 11 बजे ब्लॉक सभाकक्ष में बीडीसी और प्रधानों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में विकास कार्य कराने के लिए कार्य योजना तैयार की गई। बीईओ रघुवीर सिंह ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंप्यूटरीकृत राशन कार्ड बनाने के लिए सर्वे शुरू किया गया। गांव के सभी लोगों के कार्ड बनवाने में सहयोग करने का सुझाव दिया। बीईओ शेर सिंह ने स्कूल चलो अभियान के बारे में जानकारी दी। आसफाबाद चमन के रविंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि ब्लॉक कर्मी समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहे है। ब्लॉक प्रमुख रणजीत कौर ने कहा कि सदन के लोगों की समस्याओं को अनदेखा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नीलम रानी, रामचंद्र सिंह, प्रकाश मेहरा, कमलेश , विजेंद्र कुमार, बलवीर सिंह, मुखराम सिंह, चंद्रवीर सिंह, मलकीत सिंह, हरकेश सिंह, सरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें