बिजनौर। छह दिसंबर के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। पर सब कुछ शांत रहा। पुलिस ने दिन भर चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों के साथ होटल, ढाबों की चेकिंग हुई। एसपी ने व्यवस्थाआें का जायजा लिया। शहर कोतवाली में व्यवस्था खराब मिलने पर कोतवाल की जमकर खबर ली।
छह दिसंबर के मद्देनजर पुलिस सवेरे से ही मुस्तैद रही। प्रमुख चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जिले भर में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों के साथ कई जगह होटल, ढाबों की भी तलाशी ली गई। छह दिसंबर के इंतजाम का जायजा लेने एसपी नितिन तिवारी निकले। वे शहर कोतवाली पहुंचे तो वहां एसएसआई जीसी शर्मा व दो महिला दारोगाओं को छोड़ कोई नहीं मिला। चेकिंग शुरू न होने व लाइन हाजिर किए दरोगाओं को रिलीव न करने पर एसपी ने कोतवाल की जमकर खबर ली। नगर पालिका चौक पर एसपी को जाम लगा मिला तो वे गाड़ी से उतरकर खुद यातायात सुचारु कराने में जुट गए।