फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य नाटिका ‘जोंक’ ने सबको किया लोटपोट

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी लखनऊ की ओर से कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय नाट्य समारोह के तीसरे दिन कलाकारों ने हास्य नाटक ‘जोंक’ प्रस्तुत किया। कहानीकार उपेंद्र नाथ अश्क की लिखी कहानी पर आधारित नाटिका में उन्नाव के भारतीय संगीत महाविद्यालय के कलाकारोें ने सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम श्रीप्रकाश गुप्त, पालिकाध्यक्ष महमूद कस्सार और एसबीडी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक विजय अग्रवाल ने किया। नाट्य अकादमी के अधिकारी चंद्रमोहन ने हास्य नाटिका ‘जोंक’ की संक्षिप्त जानकारी दी। नाटिका में छोटे मकान, भाग-दौड़ भरी जिंदगी और उस पर स्थायी मेहमानों के जमावड़े से गृहस्वामी के बने-बनाए बजट के बिगड़ने का प्रस्तुतिकरण किया गया। कलाकार अबरार अकरम ने भोलानाथ, अनुराग अवस्थी ने प्रो. आनंद, रश्मि शुक्ला ने कमला, विकेश बाजपेई ने बनवारी लाल और रहमान रूबी की भूमिका में रहे। कन्हैया, प्रिंस , अनिका, मीना, अरविंद सोनी और राघवेंद्र पाल ने पड़ोसी तथा जितेंद्र शुक्ला ने सिपाही का किरदार निभाया। मंच पार्श्व, प्रकाश, रूप सज्जा में रिजवान अख्तर, विकरण प्रताप सिंह, सुरेंद्र वर्मा, नवीन श्रीवास्तव, महताब अहमद, वस्त्र विन्यास में मोहम्मद आसिफ, तरुण त्रिपाठी और प्रखर परिहार का सहयोग रहा। संगीत निर्देशन उस्ताद जाकिर हुसैन के शागिर्द शेख इब्राहिम तथा निर्देशन रहमान रूबी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिका ईओ संजय शुक्ला मौजूद रहे। दीपेंद्र चौहान, कुमार अवनीश, डॉ. अवधेश सक्सेना , धीरेंद्र हर्रावालिया, राकेश चौधरी, सतवंत सलूजा, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. भूपेंद्र चौहान, डॉ. पूनम चौहान, डॉ. चारु अग्रवाल, डॉ. ऊषा अग्रवाल और उदयराज सिंह का योगदान रहा। संचालन संस्था महासचिव डॉ. राजेंद्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें