फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन में आरक्षण के लिए दिया धरना

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विश्व दलित परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रमोशन में आरक्षण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना नुमाइंश ग्राउंड में दिया। उन्होंने 22 नवंबर से दिल्ली में होने वाले आरक्षण सत्याग्रह समेत कई मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम (सदर) मंजु लता को सौंपा।
विज्ञापन

एक दिवसीय धरने में वक्ताओं ने कहा कि पिछले मानसून सत्र में भी संसद में आरक्षण संशोधन बिल पास पारित नहीं हुआ। जबकि परिषद ने मांग को लेकर पांच अगस्त से 17 सितंबर तक आंदोलन किए। उन्होंने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण निजी क्षेत्र में, उच्च न्याय पालिका, सेना, उद्योग, विधान सभा आदि सभी क्षेत्रों में लागू कराने की मांग को लेकर 22 नवंबर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सत्याग्रह शुरू होगा। इसमें 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। आरक्षण संबंधी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरमेंद्र कुमार, भूपेंद्र पाल सिंह, बेगराज सिंह, विष्णु, रचित, भगीरथ, चौधरी घसीटा सिंह, ओमप्रकाश, अमरीक सिंह, विरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें