बिजनौर। औषधि निरीक्षक ने टीम के साथ छापा मारकर तीन मेडिकल स्टोर मालिकाें को प्रैक्टिस करते दबोच लिया है। तीनों को नोटिस जारी कर उनके लाइसेंस के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
औषधि निरीक्षक एके चोपड़ा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कोतवाली देहात क्षेत्र में मेडिकल स्टोर मालिक अवैध प्रैक्टिस कर मरीजों का उपचार करते हैं। सोमवार को बरूकी में छापा मारकर सैनी मेडिकल स्टोर, तंवर मेडिकल स्टोर, वंश मेेडिकल स्टोर, गांव भनेड़ा में अमल मेडिकल स्टोर, अब्दुल्लापुर में शेख मेडिकल स्टोर व गांव रामपुर मेडिकल पर छापा मारा। छापे में बरूकी स्थिति तंवर मेडिकल स्टोर, वंश मेडिकल व गांव रामपुर स्थित सिराज मेडिकल स्टोर मालिक चिकित्सीय प्रैक्टिस करते पाए गए। मेडिकल स्टोर से खुले इंजेक्शन, दवाइयों की आधी खाली शीशी और अन्य सामान बरामद हुआ। अन्य तीनों मेडिकल स्टोर पर चिकित्सीय प्रैक्टिस का कोई सबूत नहीं मिला है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि तीन मेडिकल स्टोर मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।