अफजलगढ़। अखिल भारतीय किसान सभा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि दोनों सरकारों ने समय रहते किसान हितैषी कदम नहीं उठाए तो लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी।
रविवार को फारूख कामरेड के निवास स्थान पर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कि प्रदेश और केंद्र सरकार अभी तक कोई भी काम किसान हित में नहीं करा पाई हैं। आम जनता दो जून की रोटी को तरस रही है। उन्होंने मौजूदा दोनों सरकारों से 60 साल की उम्र पूरी कर चुके वृद्धों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह, किसानों को मुफ्त बिजली, पानी, बीज तथा वृद्धा पेंशन दोगुनी की जाए एवं गन्ना मूल्य जल्द ही लागू करने की मांग की। चेताया समय रहते किसान हित में कड़े कदम नहीं उठाए तो लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में नैन सिंह, रामस्वरूप सिंह, संतोष देवी, उर्मिला देवी, अशोक, निहाल सिंह, वेदप्रकाश सिंह आदि रहे।