फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आरक्षण अधिकार ही नहीं, बल्कि हक है’

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय सचिव नृपेंद्र देशवाल ने कहा कि जाट आरक्षण पर बिरादरी का अधिकार ही नहीं बल्कि हक है और इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति की रैली को समर्थन देने की बात कही।
विज्ञापन

टाउन हाल में महासंघ की बैठक में नृपेंद्र देशवाल ने कहा कि आज जाट बिरादरी को एकजुटता की जरूरत है। उन्होंने अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की रैली में अधिक से अधिक संख्या में जाटों से भाग लेने का कहा। बैठक में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव हेमंत चौधरी ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश चौधरी, डॉ. सोनवीर सिंह, सोमेंद्र सिंह, विवेक, राहुल, पवन कुमार, नीरज, नवीन, दयाराम, ओमप्रकाश सिंह, अश्वनी, जोगेंद्र, संजय, अभिनव, कृष्णपाल सिंह, कपिल सतेंद्र सिंह, मतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें