फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर हत्या का आरोप

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। तीन दिन पूर्व कोतवाली मार्ग पर शव मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर गांव की ही एक महिला और उसके भाई पर अगवा कर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम फजलपुर तबेला के समीप थाना कोतवाली देहात के ग्राम कक्कड़पुर निवासी फूल सिंह का शव मिला था। शुक्रवार को कक्कड़पुर निवासी भारत सिंह, नौबहार सिंह, कल्याण सिंह, मान सिंह, यशपाल सिंह, बिल्ले, तेजपाल सिंह, रामकिशन, दलीप सिंह, करन सिंह, शेर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, रामपाल सिंह, सुखराम सिंह, मुखराम सिंह, नंदराम सिंह, हीरो देवी, गुड्डो देवी, जगनो व बिरमो देवी आदि दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंच गए। मृतक फूल सिंह की पत्नी संतरेश ने तहरीर में बताया कि गांव की ही एक महिला उनसे रंजिश रखती है। कई बार महिला ने उसे अगवा करने का भी प्रयास किया। उसके पति फूल सिंह किसी काम से जा रहे थे, उसी समय महिला नेे भाई के साथ उन्हें अगवा कर लिया। आरोप लगाया कि फूल सिंह की मौत में उक्त महिला का ही हाथ है। थाना प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें